February 16, 2026

प्रमोद प्रेमी यादव और राकेश पांडेय की वीर अर्जुन कल से मुंबई, ठाणे और भिवंडी के सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव और गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार राकेश पांडेय (गोविन्द ठाकुर) अभिनीत भोजपुरी फिल्म वीर अर्जुन कल शुक्रवार 11 दिसम्बर से मुंबई, ठाणे और भिवंडी के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। सुलझे हुए निर्देशक नन्द किशोर महतो निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म वीर अर्जुन इसके पहले जहां भी रिलीज हुई है, खूब धमाल मचाया है।  उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के पहले बिहार के सिनेमाघरों में 9 सप्ताह तक सफलता का परचम लहराया था। और अब सिनेमाहॉल खुलने के बाद से फिर से किसी न किसी सिनेमाहॉल में खूब धमाल मचा रही है।

इस फिल्म में सबसे खास बात यह है कि भोजपुरी और गुजराती फिल्मों के दोनों सितारे एक साथ पहली बार रुपहले परदे पर धमाल मचा रहे हैं। उन दोनों फिल्म स्टार की युगलबंदी वीर अर्जुन के रूप में दर्शकों में छा गई है। इस फिल्म में प्रमोद प्रेमी यादव की नायिका प्रियंका राय हैं और राकेश पांडेय की नायिका नमिता पांडेय हैं। यह फिल्म एक्शन, इमोशन, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा से भरपूर है, जिसे हर वर्ग के दर्शकों का खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई है।

नन्द किशोर महतो के कुशल निर्देशन में ॐ मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म वीर अर्जुन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म के निर्माता मुकेश पांडेय हैं। निर्देशक नन्द किशोर महतो हैं। लेखक शाजिद शमशेर हैं। फिल्म का मधुर संगीत बनाया है संगीतकार धनंजय मिश्रा ने। छायांकन डीके शर्मा, मारधाड़ दिलीप यादव, कला राम बाबू ठाकुर का है। प्रोडक्शन विजय मौर्या व अरविन्द मौर्या का है। मुख्य भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव, राकेश पांडेय, प्रियंका राय, नमिता पांडेय, एहसान खान, रजनीश पाठक, नीरज अहिरा, विद्या सिंह, संजीव मिश्रा, जय प्रकाश सिंह, उमर खान, जमील खान, प्रदीप आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *