February 16, 2026

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ शारदा सिन्हा का छठ गीत “पहली पहली छठी मइया” आज भी है उतना ही पॉपुलर

मुंबई : म्यूज़िक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने 2016 में शारदा सिन्हा का एक छठ गीत “पहली पहली छठी मइया” रिलीज़ किया था, उस समय यह गीत खूब वायरल हुआ था और आज भी यह गीत बेहद लोकप्रिय है। छठ के अवसर पर शारदा सिन्हा का यह गीत खूब सुना और देखा जाता है। इस खूबसूरत गीत को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा ने गाया है जिन्हें भोजपुरी की स्वर कोकिला भी कहा जाता है। इस गीत को 25 मिलियन से ज़्यादा व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि इसे रिलीज़ हुए चार वर्ष हो चुके हैं मगर लोगों के बीच यह आज भी उतना ही पॉपुलर है।

लोक आस्था का महा पर्व छठ पूजा का महत्व लोगों के बीच प्रचलित है। चार साल पहले छठ पूजा पर जारी हुए इस म्यूजिक वीडियो को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया था और आज भी उतना ही पसंद किया जा रहा है। इस छठ गीत की विशेषता यह है कि 2016 से लगातार हर साल छठ पूजा पर यह म्यूजिक वीडियो वायरल हो जाता है। नीतू चंद्रा और उनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा छठी मइया को समर्पित यह गीत तैयार किया गया था। छठ पूजा का यह महापर्व बहुत महत्वपूर्ण है और लोग बड़ी श्रद्धा से छठ गीतों को सुनते व देखते हैं।

शारदा सिन्हा और वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस का यह अनूठा गीत एक प्रेरणास्रोत भी है। स्वर शारदा, चंपारण टाकीज और न्यू बिहार द्वारा प्रस्तुत इस छठ गीत की सिंगर और कम्पोज़र शारदा सिन्हा हैं। संगीत तैयार किया था आदित्य देव ने, आदित्य देव ने इसे मिक्स और मास्टर किया है।म्यूज़िक प्रोडक्शन अंशुमान सिन्हा ने किया था, जबकि इसके विडियो को प्रोड्यूस किया है नीतू चन्द्रा, नितिन चन्द्रा और अंशुमान सिन्हा ने। गीत हृदय नारायण झा ने लिखा था। इसके डायरेक्टर नितिन नीरा चन्द्रा हैं। इसमें क्रांति प्रकाश झा और क्रिस्टीन जेडेक ने अभिनय किया है, जोकि बहुत ही मनमोहक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *