February 10, 2026

प्रमोद प्रेमी यादव का छठ गीत ‘छ्ठी माई चलली गवनवां’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज़

मुंबई : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना ‘छ्ठी माई चलली गवनवां’ रिलीज हो चुका है। म्यूज़िक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा यह गीत रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। प्रमोद प्रेमी यादव का यह एक पारंपरिक छ्ठ गीत है। उम्मीद है कि आने वाले छठ पर्व के अवसर पर खूब बजेगा। इस गीत को प्रमोद प्रेमी ने अपने खास अंदाज में गाया है। भोजपुरी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ यह छठ गीत लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने में प्रमोद प्रेमी की आवाज़ और अलग अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। प्रमोद प्रेमी के इस गीत में एक आकर्षण है, जिसकी वजह से लोग इस छठ गीत को खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को लिखा है कृष्णा बेदर्दी ने और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। परिकल्पना सोनू जी, अशोक प्रेमी का है। प्रमोद प्रेमी के फैन्स के लिए यह एक तोहफा है और छठ पर्व के मौके पर रिलीज हुआ एक बेहतरीन गीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *