February 16, 2026

लोगों के दिलों को छू रहा है दिनेशलाल यादव निरहुआ का देवीगीत “अब आजा मइया”

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ बहुत ही मार्मिक देवीगीत अब आजा मइया लोगों के दिलों को छू रहा है। यह देवी गीत निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल रिलीज़ किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। समाज को जागरूक करने वाला इस देवीगीत को दिनेशलाल यादव निरहुआ ने वीर रस अंदाज में बिरहा शैली में गाया है। जोकि लोगों के दिलों को छू रहा है

इस देवीगीत में निरहुआ ने माँ से गुहार लगाई है। इसका वीडियो भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस देवीगीत को लिखा है गीतकार प्यारेलाल यादव कवि ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है शिशिर पांडे ने। म्यूजिक मिक्सिंग आशीष वर्मा ने किया है। रिकॉर्डिस्ट डी पी यादव, वीडियो डायरेक्टर सोनू वर्मा, संयोजक हरिकेश यादव हैं। म्यूजिक अरेंजर कैलाश पांडे और आशीष वर्मा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *