February 15, 2026

शिखा ग्लोबल एंटरटेनमेंट और सुजीत कुमार सिंह का धमाल ओमकारा, ऋषिकेश में होगी शूटिग

मुंबई : फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही शिखा ग्लोबल एंटरटेनमेंट बैनर के साथ जुड़कर फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह बहुत बड़ा धमाल मचाने वाले हैं। कई सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में अभिनेत्री व फिल्म निर्मात्री शिखा मिश्रा की होम प्रोडक्शन हाउस शिखा ग्लोबल एंटरटेनमेंट की निर्माणाधीन पहली भोजपुरी फिल्म ओमकारा का निर्माण भव्य पैमाने पर महंगे बजट के साथ की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश के रमणीय क्षेत्रों व मनोरम वादियों में की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में प्रिंस सिंह, रूपा सिंह और यामिनी सिंह की तिकड़ी दर्शकों को खूब रोमांचित करने वाली है। चांदनी सिंह भी इस फ़िल्म में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। अन्य प्रमुख भूमिका में उमेश सिंह, देव सिंह और अमित शुक्ला अपने अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। फिल्म की निर्मात्री शिखा मिश्रा हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार ओम झा हैं। ईपी अरशद शेख पप्पू हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

इस फिल्म को लेकर सुजीत कुमार सिंह बहुत एक्साईटेड हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं एक अच्छे फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ा हूँ। कई सुपरहिट फिल्मों की नायिका व फ़िल्म निर्मात्री शिखा मिश्रा जी बहुत ही सुलझी हुईं फिल्म मेकर हैं। वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में साफ-सुथरी, संपूर्ण पारिवारिक फिल्म देना चाहती हैं। ताकि पूरा परिवार एक साथ बैठकर फिल्म देख सकें। वे भोजपुरी सिनेमा को बुलंदी पर देखना चाहती हैं। आशा करता हूँ कि हमारी फिल्म ओमकारा को भी दर्शक खूब प्यार, आशीर्वाद देंगे।

पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए ट्विटर पर शुरू किया ‘जन आंदोलन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *