February 16, 2026

खेसारीलाल यादव की नई हीरोइन होंगी श्रुति राव, फ़िल्म लिट्टी चोखा के लिए हुईं अनुबंधित 

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री श्रुति राव को सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा के लिए अनुबंधित किया गया है। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनने वाली इस फिल्‍म की शूटिंग इसी महीने सितंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय व पर्यटन स्थलों की जायेगी। फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के साथ श्रुति राव की नई जोड़ी दर्शकों में रोमांच पैदा करने वाली होगी। वहीं, श्रुति इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और कहती हैं कि यह उनके लिए बेहद अहम फ़िल्म है, क्योंकि एक शानदार पटकथा के साथ दिग्गजों के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा। यह मेरे लिए बेहद जरूरी है। खेसारीलाल यादव के साथ फ़िल्म करना आज हर किसी का सपना होता है। मुझे ये मौका मिला है, तो मैं कोशिश करूंगी अपना बेस्ट दूं। लिट्टी चोखा जितना स्वादिष्ट होता है, उम्मीद करती हूं कि इस फ़िल्म का जायका भी दर्शकों को उतना ही पसंद आये। हम सभी अपना बेस्ट देने को तैयार हैं।

Ritu Rao
Ritu Rao

बता दें कि बिहार व उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ती इस फिल्‍म में श्रुति राव विशेष किरदार में आकर्षक लुक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म सह निर्मात्री अनिता शर्मा व सह निर्माता पदम सिंह हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, ओम झा हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं।

Ritu Rao
Ritu Rao

गौरतलब है कि फिल्म लिट्टी चोखा के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा। इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। क्योंकि लिट्टी चोखा शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। सामाजिक मुद्ददे पर आधारित इस फिल्म में मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैस जैसे बड़े एक्टर भी होंगे।

Ritu Rao
Ritu Rao

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *