February 16, 2026

अनिल यादव (माटी के लाल) स्टेज का बादशाह बना फिल्मी का हीरो

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में नित नई नई प्रतिभाएं अपने हुनर का जौहर दिखाने के लिए फिल्म जगत में पदार्पण करते हैं। इसी क्रम में स्टेज शो का बादशाह अनिल यादव जिन्हें माटी के लाल के नाम से जाना जाता है, वे बतौर हीरो भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर भी अब दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।
भोजपुरी फिल्मों में गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाने के अगले कदम पर अनिल यादव जुड़ गए हैं। गौरतलब है कि अनिल यादव ने अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है, जोकि जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं। जैसे कि आशिक दीवाना, हम धूम मचा देंगे आदि हैं।
अभी हाल ही में उन्होंने भोजपुरी फिल्म स्वर्ग से सुंदर गांव हमार भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग विरार में अभी जोरो शोर से चल रही है जिसमे हीरो के रोल म नज़र आएंगे। इसके अलावा अनिल यादव भारत व विदेशो में महीनों में आठ से दस कार्यक्रम दिनेशलाल यादव निरहूआ, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडे, प्रमोद प्रेमी यादव को लेकर करते हैं तथा उनका खुद का कार्यक्रम भी जोरो से चलता रहता है।
अनिल यादव के गाये हुए हिट गाने सैया बना लीजिए, नसीब मिला झंडू, स्वर्ग से सुंदर यूपी बिहार, कुकुर के हाल भईल आके बिदेश में, ए मंगरु नसबंदी तू कराला जैसे दर्जनों हिट गाने गाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *