February 15, 2026

भक्ति भाव में लीन अंजली सिंह

गणेश चतुर्थी से लेकर के अनंत चतुर्थी तक मुंबई महाराष्ट्र सहित देश-विदेश में डेढ़ दिन से लेकर के ग्यारह दिन तक भादों के महीने में गणेश जी की विधिवत पूजा अर्चना पूरी शिद्दत व श्रद्धा पूर्वक की जाती है। गणपत बप्पा के आगमन से लेकर के विसर्जन तक बहुत सी तैयारियां धूमधाम से की जाती है। इसी उत्सव में शामिल सिनेतारिका अंजली सिंह ने भी गणेश प्रतिमा की स्थापना मुंबई आवास पर किया, जिसमें बप्पा की सेवा भांति में उनका साथ दिया अभिनेता शिवम ने। बप्पा के आशीर्वाद व असीम कृपा से उनकी रोमांटिक जोड़ी सजी भोजपुरी फिल्म दुलहा अइसन चाही आने वाली है। इस फ़िल्म में ये दोनों कलाकार पहली बार एक साथ नज़र आने वाले हैं। 
उल्लेखनीय है कि महालक्ष्मी फ़िल्म एंड टीवी के बैनर तले भोजपुरी फिल्म दुलहा अइसन चाही का निर्माण किया जा रहा है। यह प्यार मोहब्बत से भरपूर रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित फ़िल्म है। यह फिल्म का दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। फ़िल्म के निर्माता संतोष गौड़ हैं। निर्देशक सुभाष प्रजापति हैं। लेखक संजय महतो हैं। संगीतकार धीरज सेन हैं। छायांकन डी के शर्मा का है। मुख्य कलाकार शिवम गौड़, गगन शुक्ला, अंजली सिंह, देव सिंह, संजीव मिश्रा, नीलू यादव, आशा आदि हैं। फिल्म की शूटिंग गुजरात में संजान स्थित वृंदावन स्टूडियो में की गई है। इस फिल्म से दो नये चेहरे भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण कर रहे हैं। दोनों अभिनेता लोकप्रिय गायक हैं, जोकि अब गायिकी के साथ साथ बतौर नायक अपने फैन्स एवं दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *