April 2, 2026

गुंजन सिंह बने ‘डीजे बाबू’, मनीषा यादव के साथ मचाएंगे धमाल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गुंजन सिंह अपनी शानदार गायकी और दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लेते हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग की तादाद करोड़ो में है। वे अपने फैंस और ऑडियंस के लिए फुल इंटरटेंमेंट के लिए खूब कड़ी मेहनत करते हैं और हमेशा नये नये गाने और फिल्में लेकर आते रहते हैं। इसी क्रम में गुंजन सिंह डीजे बाबू बनकर दर्शकों का दिल बहलाने वाले हैं, जिसे लेकर इन दिनों वे सुर्खियों में हैं।

एम एस फिल्म्स इंटरटेनमेट और नितारा फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘डीजे बाबू’ में गुंजन सिंह केंद्रीय भूमिका में नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस मनीषा यादव अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं। उनकी नायक-नायिका की जोड़ी ऑडियंस का खूब मनोरंजन करने वाली है।

साथ ही एक्टर रंजीत सिंह भी इस फ़िल्म में सशक्त भूमिका में नजर आने हैं। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न मनोरम स्थलों पर की गई है। इस फिल्म के प्रोडयूसर महेश सिंह व सतीश हैं। निर्देशक गौरव पटेल गुड्डू हैं। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। डीओपी डीके शर्मा, डांस मास्टर सोनू प्रीतम, सुदामा मिंज, फाइट मास्टर दिनेश यादव, लाईन प्रोड्यूसर संतोष वर्मा हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिकाओं में गुंजन सिंह, मनीषा यादव, रंजीत सिंह, जे नीलम, सी पी भट्ट,  सतीश, डॉ. माधव राय, संजू सोलंकी, अभय राय आदि हैं।

इस फिल्म के बारे में गुंजन सिंह ने बताया कि ‘इस फिल्म का सब्जेक्ट बहुत ही कमाल का है। डीजे बाबू बनकर मुझे बहुत मजा आ रहा है। मेरा किरदार बहुत ही इंटरेस्टिंग है, जोकि हर किसी दर्शक को आनंदित करेगा। मेरी और मनीषा यादव की केमेस्ट्री देखकर ऑडियंस खूब एंज्वॉय करेगी। यह फ़िल्म दर्शकों को सिनेमाहाल तक खींचकर लाने में सक्सेस होगी। फ़िल्म के प्रोड्यूसर इस फ़िल्म को बड़े कैनवास पर बना रहे हैं। यह फ़िल्म हर वर्ग के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *