February 16, 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव भोजपुरी गाना ‘लइकन के कमी नइखे’

भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की हिट जोड़ी में फिर से बहुत ही धमाल मचाने वाला भोजपुरी गाना ‘लइकन के कमी नइखे’ आ गया है। ऑडियंस के बीच जहाँ खुशबू तिवारी केटी अपने दिल लुभाने वाली आवाज से दिल जीत ले रही हैं, वहीं माही श्रीवास्तव अपने कातिल अदा से बिजली गिरा रही हैं। इस गाने में उन दोनों की हिट जोड़ी फिर से दर्शकों को दीवाना बना रही है और महफ़िल लूट रही है।

यह भोजपुरी गाना ‘लइकन के कमी नइखे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसका वीडियो देखते ही बन रहा है। जैसा आडियो बनाया गया है, उससे बढ़कर बहुत ही शानदार वीडियो बनाया गया है। इसके वीडियो की जितनी तारीफ की जाय वह कम ही होगी। इस गाने का सिचुएशन काफी धमाल मचाने वाला है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव किसी लड़के से प्यार करती है लेकिन वह लड़का बेवफा है और कई लड़कियों से अफ़ेयर कर रहा है।

इस पर नाराज होकर माही उस लड़के से ब्रेकअप करके निकल जाने को कहती है। यह वीडियो सांग मजेदार नोकझोक से भरपूर है। माही श्रीवास्तव कहती है कि ‘जाय के बा त जा जादा जनि ताव में बतियावा, कsके धोखाबाजी जनि गरमी देखावा… निकल… बेवफा बाड़ा एही से अँखिया मा हमरा नमी नइखे, बाटे जदि लईकिन के तोहरा भिरी, तs हमरो लगे लइकन के कमी नइखे…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘लइकन के कमी नइखे’ बहुत बेहतरीन बनाया गया है। इसका पिक्चराइजेशन भी बहुत बढ़िया किया गया है। इस सांग के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने इस गाने को गाकर जहां सब का ध्यान आकर्षित किया है, वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदाकारी किया है। इसके गीतकार व संगीतकार यादव राज हैं। वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *