February 20, 2026

विमल पांडेय कर रहे हैं पराग पाटील और आर आर प्रिंस की फिल्म की शूटिंग गोरखपुर में

भोजपुरी फ़िल्म जगत के यूथ स्टार विमल पांडेय इन दिनों टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री क्रिएशंस के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक पराग पाटिल और बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों के सिनेमाटोग्राफर आर आर प्रिंस द्वारा बिग लेबल पर बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म में बतौर हीरो विमल पांडेय अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनका रोल काफी पॉवरफुल है। इस फ़िल्म की नायिका पॉपुलर अदाकारा प्रीति सिंह हैं, जो अपने अदा और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली हैं। इस फ़िल्म के निर्देशन का भार टैलेंटेड डायरेक्टर आनन्द सिंह संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन यह फ़िल्म टेक्निकल रूप से बहुत उम्दा फ़िल्म बन रही है। इस फ़िल्म का नाम अभी गोपनीय है, सिर्फ प्रोडक्शन नं०3 के नाम से शूटिंग किया जा रहा है। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी गोरखपुर के विभिन्न रमणीय क्षेत्रों में की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री क्रिएशंस के बैनर तले बन रही फिल्म प्रोडक्शन नं०3 निर्माता पराग पाटील और आर आर प्रिंस हैं। निर्देशक आनन्द सिंह हैं। लेखक प्राणनाथ, डीओपी सूरज यादव हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी हैं। इस फ़िल्म में विमल पांडेय, प्रीति सिंह, संजय पांडेय, अवधेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, बीना पांडेय, संजीव मिश्रा, निशा तिवारी आदि कलाकार नजर आएंगे और खूब मस्ती धमाल मचाएंगे।

गौरतलब है कि विमल पांडेय ने सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘हीरा बाबू एमबीबीएस’ की अपार सफलता से सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके लुक को काफी पसंद किया जाता है। इन दिनों विमल एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों की शूटिंग बैक टू बैक कर रहे हैं। उनकी लगातार कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं, उन फिल्मों को दर्शक सिनेमाघरों में भी देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *