February 15, 2026

राष्ट्रीय साहित्य समागम व सम्मान समारोह में बरेली की लवी सिंह को मिलेगा केतकी साहित्य रत्न सम्मान

देश भर की 21 प्रतिभाओं को मिलेगा गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के कस्वे मोहम्मदी में साहित्य के सम्मान हेतु राष्ट्रीय साहित्य समागम 2023 का आयोजन आगामी 5 नवंवर को होगा,जिसमे देश भर से 21 प्रतिभाओं को गोमती व केतकी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

यह आयोजन कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के संयोजन में होगा संस्थापक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में, दिल्ली से अनुराधा पांडे ,नोयडा से अंजना जैन,डॉक्टर इला जायसवाल,अयोध्या से अर्चना द्विवेदी, अंबेडकर नगर से श्याम प्रताप सिंह, दिल्ली से मोनिता सिंह महक, वन्दना चौधरी, कंचन पाठक, बरेली से लवी सिंह, गोरखपुर से प्रतिभा गुप्ता, निर्भय निनाद, लखनऊ से नीमा पंत, आगरा से निभा चौधरी, कानपुर से अमिता गुप्ता नव्या,अनामिका सिंह अविरल, खड़गपुर बंगाल से विनीता जायसवाल, डूंगरपुर राजस्थान से डॉक्टर प्रकृति पांड्या, लखनऊ से योगेश शुक्ल,लखीमपुरखीरी से प्रियांशी बरनवाल को नामित किया गया है।

यह आयोजन एक अनूठा आयोजन है जिसमे काव्यपाठ भी होगा जिसे काव्य कुम्भ का नाम दिया गया है,ओर सम्मान समारोह भी होगा, कार्यक्रम में आने बाले विशिष्ठ अतिथियों अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका संजू सिंह जी लखनऊ, संजना साइमन जी,ट्रांसजेंडर वुमैन एक्टिविष्ट, की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहकर सभी को सम्मानित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *