February 21, 2026

विमल पांडेय को ‘हीरा बाबू एमबीबीएस’ के प्रीमियर पर मिला बेपनाह प्यार गोरखपुर की जनता का

मिलनसार व्यक्तित्व व बेमिसाल प्रतिभा के धनी अभिनेता विमल पांडेय को गोरखपुर की जनता ने भोजपुरी फिल्म ‘हीरा बाबू एमबीबीएस’ के प्रीमियर पर अथाह प्यार दिया है। इस फिल्म का पहला दिन का पहला शो हॉउसफुल होने के साथ ही साथ दर्शकों में विमल के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला है।

विमल पांडेय, पूनम दूबे, आयशा कश्यप स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘हीरा बाबू एमबीबीएस’ उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म को देखने वाले दर्शकों ने विमल पांडेय को भरपूर प्यार दिया है।

इस फिल्म को सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग मिली है। जिसके लिए विमल पांडेय ने सभी दर्शकों और शुभ चिंतकों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है और ऐसे ही प्यार आशीर्वाद बनाये रखने की कामना की है। गौरतलब है कि ‘हीरा बाबू एमबीबीएस’ के प्रीमियर पर गोरखनाथ मंदिर के पुरोहित प्रवीण शास्त्री ने हनुमानजी की पूजा अर्चना की और विमल पांडेय के हाथों नारियल तोड़कर शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर फिल्म एक्टर कृष्ण कुमार, सीपी भट्ट, शिवा शर्मा, कृष्णा बरनवाल आदि मौजूद रहे। बता दें कि इस फ़िल्म में विमल पांडेय की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिल रही है। फिल्म की नायिका पूनम दूबे अपने हुश्न का जलवा बिखेर रही हैं। वही आयशा कश्यप भी अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। विमल पांडेय, आनन्द मोहन, सीपी भट्ट की सधी हुई कॉमेडी खूब हँसाती और गुदगुदाती हैं।

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि यह फिल्म फुल एंटरटेनिंग है, जिसे परिवार के साथ देख सकते हैं और मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। सम्पूर्ण मनोरंजन के दृष्टिकोण से दर्शकों फुल कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से लबरेज इस फिल्म को देखने वाले दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट हो रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में एक बार फिर उतरे फिल्म स्टार विमल पांडेय अपनी फिल्म वितरक कंपनी ‘विमल कुमार पाण्डेय इंटरटेनमेंट’ से यह फिल्म उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज किया है। जिन सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हुई है उनके नाम  यूनाइटेड (गोरखपुर), गौरी बाजार, देवरिया, रुद्रपुर, खड्डा (कुशीनगर), फाजिलनगर (कुशीनगर),  गोला, मऊ, फतेहपुर, मनिकापुर, आगरा, महमूदाबाद, महराजगंज (मल्टीप्लेक्स), शाह गंज (जौनपुर), अतरौलिया, मऊ (मल्टीप्लेक्स) इत्यादि प्रमुख हैं।

चिगी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म हीरा बाबू एमबीबीएस के निर्माता संजय कुमार जैन हैं। निर्देशक अखिलेश पांडेय हैं, कथा, पटकथा और संवाद अखिलेश पांडे ने ही लिखा है। डीओपी विष्णु (फिल्मी रूट), सुमित हैं।

संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार अखिलेश पांडेय, संदीप साजन, संतोष पुरी हैं। एक्शन मास्टर दिनेश यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। कला सौरभ मुखर्जी का है। फिल्म के मुख्य कलाकार विमल पाण्डेय, पूनम दूबे, आयशा कश्यप, आनंद मोहन, रोहित सिंह मटरू, प्रेम दूबे, सी. पी भट्ट, प्रदीप देव, शाईना सिंह इत्यादि हैं। फिल्म के मार्केटिंग हेड दिलशाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *