February 18, 2026

सिंगर सलमान अली, विक्की यादव, नंदिनी शर्मा का हिंदी वीडियो सांग ‘मशहूर क्या हुए’ का हुआ

गोरखपुर का नाम रोशन कर रहे एक्टर विक्की यादव डिजिटल हेड के रूप में बड़ा मुकाम हासिल करने के साथ ही साथ समय-समय पर एक्टिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के फेमस सिंगर सलमान अली की आवाज में गाया हुआ, विक्की यादव और नंदिनी शर्मा के लाजवाब अभिनय से सजा हिंदी वीडियो सांग ‘मशहूर क्या हुए’ गोरखपुर के रेडिएंट रेसॉर्ट में ग्रैंड लांचिंग किया गया।

इस गाने में मेन लीड एक्टर विक्की यादव हैं और उनके साथ फेमस एक्ट्रेस नंदिनी शर्मा अपनी खूबसूरत अदा का जलवा बिखेर रही हैं। इस गाने का फिल्मांकन बिग लेबल पर किया गया है, जोकि वीडियो में दिख रहा है। वीडियो में विक्की यादव और नंदिनी शर्मा की रोमांटिक जोड़ी काफी अक्ट्रेक्टिव लग रही है।

यह गाना राजस्थान के कई भव्य लोकेशन पर पिक्चराइजेशन किया गया है। गाने के बोल काफी सरल और मधुर है – ‘मशहूर क्या हुए कि मगरूर हो गए, मजबूर क्या हए कि तुम दूर हो गए…’
इस गाने में रोमांटिक और सैड मूड दो शेड्स दिखाया गया है। इस गाने को इंडियन आईडल विनर सलमान अली ने मधुर स्वर में गाया है। गाने की सिंगिंग और म्यूजिक का कमाल का तालमेल है। यह देखने और सुनने में बहुत ही अच्छा लगता है।

शुजाय रिकॉर्ड्स एंड शुभम सिंह प्रेजेंट्स वीडियो सांग ‘मशहूर क्या हुए’ के वीडियो डायरेक्टर विभांशु तिवारी हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन डायरेक्शन दिया है। प्रोड्यूसर शुभम सिंह हैं, जिन्होंने इस गाने पर काफी खर्च किया है। गीतकार सोनू सरगम ने यह गीत लिखा है, जिसे म्यूजिक दिया है। संगीतकार अभिजीत गडवे हैं। डीओपी वज़ीर आर्ट, कोरियोग्राफर रौनक राउत, मैनेजर राहुल रजत, एडिटर आर निंजा हैं। डीआई योग मोशन पिक्चर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *