February 22, 2026

हिंदी फिल्म पलक को मिला बेस्ट सोशल फिल्म अवार्ड

चित्रगुप्त आर्ट्स व युनि प्लेयर्स फिल्म प्रोडक्शन  हिंदी फिल्म पलक को अनुकल्प फिल्म प्राइवेट लिमिटेड निर्देशक डॉ शताक्षी द्वारा संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में 26 मार्च रविवार को आयोजित अनुकल्प फिल्म्स अवार्ड्स में बेस्ट सोशल हिंदी फिल्म सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान अमेठी यूनिवर्सिटी  के प्रोफ़ेसर डॉ अजय प्रताप के हाथों निर्माता मधुप श्रीवास्तव को दिया गया. साथ ही पलक के निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव को भी बेस्ट सोशल फिल्म निर्देशक,लेखक अंकुर खत्री को बेस्ट सोशल फिल्म राइटर,अभिनेता शैलेंदर कुमार को बेस्ट डेब्यू एक्टर,अभिनेत्री मुस्कान खान को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस,अभिनेत्री तूलिका बनर्जी व पुनिता अवस्थी को अनुकल्प फिल्म्स रत्न अवार्ड, अभिनेता विक्रम शर्मा,मोहित,अदिति दीक्षित,सिमरन अवस्थी,आयुषी पल, मेकअप आर्टिस्ट  नंदनी श्रीवास्तव को अनुकल्प फिल्म अवार्ड वही मेकअप आर्टिस्ट दीपशिखा व् रितिका  सिंह को अनुकल्प टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *