February 15, 2026

बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म सिनेमा में सक्रिय हैं ‘अमित राजभर’

मोस्ट टैलेंटेड एक्टर अमित राजभर एक ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, जो बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक साथ काम कर रहे हैं और अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। उनमें एक्टिंग का ऐसा फायर है कि लोग वाहवाही करते नहीं थकते हैं। वे दर्शकों के बीच अक्सर म्यूजिकल सांग एवं बेहतरीन फिल्में लेकर आते रहते हैं। जहाँ उनकी कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं तो वहीं उनकी बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग होना है। फिलहाल वे इन दिनों एक के बाद एक फिल्म व वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बता दें कि अमित राजभर सन 2005 से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘फूहड़ सिनेमा’ थी, जिसमें बेटवा बाहुबली फेम हीरो अजय दीक्षित थे। यह फिल्म काफी चर्चित रही है, इस फिल्म का पोस्टर काफी वायरल हुआ था। उसके बाद कई एल्बम सांग में परफॉर्म करने के साथ ही साथ ‘बेटवा बाहुबली 2’ में सशक्त भूमिका में नजर आये। उसके बाद सांसद व मेगास्टार रवि किशन के साथ भोजपुरी फिल्म ‘सबसे बड़ा चैंपियन’ में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। भोजपुरी फिल्म ‘सड़क’ में राजू सिंह माही के साथ और उसके बाद फिल्म ‘धनिया’ में भी राजू सिंह माही के साथ जबरदस्त एक्टिंग किया है। भोजपुरी फिल्म ‘चल झुट्ठा’ में अजय यादव के साथ बतौर हीरो धमाल मचाने वाले हैं। इसके अलावा हिंदी फिल्म ‘डाकू अलवर’, उसके हिंदी फिल्म ‘बेजान मोहब्बत’, ‘नेक्स्ट लव कनेक्शन’ रिलीज होने वाली है। सन 2023 एक्टर अमित राजभर के लिए बेहद खास और कामयाबी भरा रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *