February 15, 2026

पल्लवी गिरी व्यस्त हैं भोजपुरी फिल्म ‘दीवाना तू या मैं’ की शूटिंग में

भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस पल्लवी गिरी इन दिनों फिल्म स्टार विमल पांडेय के साथ भोजपुरी फिल्म ‘दीवाना तू या मैं’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसकी शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में जोर शोर से चल रही है। भव्य पैमाने पर बन रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में विमल पांडेय और पल्लवी गिरी हैं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर  बृजेश पाठक हैं। फिल्म के निर्माता टिंकू वर्मा हैं। डीओपी राजन हैं।

इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में विमल पांडेय, पल्लवी गिरी, निशा सिंह, बालेश्वर सिंह, सीपी भट्ट, जय तिलक, नीलम पाण्डेय, जेपी सिंह, संजू सोलंकी, इंद्रसेन यादव आदि हैं। गौरतलब है कि खूबसूरत अदाकारा पल्लवी गिरी इन दिनों काफी व्यस्त एक्ट्रेस में से एक हैं। जहाँ वे एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं उनकी कई फिल्में रिलीज पर हैं। फिलहाल पल्लवी गिरी निर्माणाधीन फ़िल्म ‘दीवाना तू या मैं’ को लेकर काफी एक्साईटेड हैं। वे इस फिल्म की मेकिंग को लेकर काफी खुश हैं। वे फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक की जमकर तारीफ कर रही हैं। साथ ही को-स्टार विमल पांडेय के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर कर रही हैं। उनकी यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *