February 24, 2026

गौरव झा, संचिता बनर्जी, ऋचा दीक्षित फ़िल्म “नन्दिनी” में पहली बार साथ आ रहे हैं 12 नवम्बर को “भोजपुरी सिनेमा” टीवी चैनल पर

भोजपुरी फिल्म स्टार गौरव झा इन दिनों एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में अपने फैंस व ऑडियंस के लिए टीवी चैनल पर लेकर आते रहते हैं और खूब धमाल मचाकर दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। इस कड़ी में गौरव झा पहली बार संचिता बनर्जी और ऋचा दीक्षित के साथ पॉपुलर टीवी चैनल ‘भोजपुरी सिनेमा’ पर 12 नवंबर शनिवार को  शाम 7 बजे घर-घर के टेलीविजन में धमाल मचाने वाले हैं भोजपुरी फ़िल्म “नंदिनी” के जरिये। जी हाँ! भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर 12 नवम्बर को शाम 7 बजे पहली बार भोजपुरी फिल्म “नंदिनी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। जिसमें गौरव झा भोजपुरी की दो टॉप एक्ट्रेस संचिता बनर्जी और ऋचा दीक्षित रोमांच एवं रोमांस का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में गौरव झा एकदम अलग लुक और अलग अंदाज में अपने फैंस और ऑडियंस का मनोरंजन करने वाले हैं। वे दर्शकों जहाँ पेट फूलने तक हंसाएंगे तो वहीं कॉमेडी का तड़का लगाते हुए डराएंगे भी। फ़िल्म नंदिनी कमाल की फुल एंटरटेनिंग है।

जेएएस मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म “नंदिनी” में गौरव झा के साथ संचिता बनर्जी, ऋचा दीक्षित, मनोज सिंह टाईगर, प्रकाश जैस, महेश आचार्य, श्रध्दा यादव, सोनिया मिश्रा अपने अभिनय जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। फ़िल्म के प्रोड्यूसर अपूर्व मेड़तिया, अंशुमान सिंह, मोनिका सिंह, पुनीत चोपड़ा हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं। कहानी, पटकथा और संवाद इंद्रजीत एस कुमार ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार शेखर माधुर, डांस मास्टर प्रवीण शेलार और सोनू, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, एडीटर गोविंद दुबे, डीओपी माही शेरला हैं। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो में किया गया है। इस फ़िल्म म्यूजिक राइट्स एंटर10 रंगीला के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *