February 24, 2026

प्रियंका सिंह का नया गाना ‘सोनाटा के घड़ी दिया दs पिया’ हुआ रिलीज

सिंगर प्रियंका सिंह ने टैलेंट के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। उनका जादू भोजपुरी पसंद करने वालों के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रियंका अब तक भोजपुरी के सैकड़ों गाने गा जा चुकी हैं और उनके लाखों फैंस हैं। उनके गाने आते ही छा जाते हैं। प्रियंका ने भोजपुरी के सभी बड़े सिंगर्स के साथ हिट गाने के दिए हैं। जो यूट्यूब पर छाए हुए हैं।

इसी कड़ी में प्रियंका सिंह का नया सांग ‘सोनाटा के घड़ी दिया दs पिया’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की नवोदित अभिनेत्री राजश्री (गुड्डी) फिल्माया गया है। सांग में अभिनेत्री अपने ऑनस्क्रीन पति कहती है कि पहली बार आईने तोहरे संग बाजार घुमें न दे तोहरा खर्चा का मार एक ही डिमांड ब पूरा कराई दो ए पिया जुड़ा दो न जिया सोनाटा के घड़ी दिया दs ए पिया। गाने में राजश्री की परफॉर्मेंस देखकर ऐसे कोई नहीं कह सकता है कि ये एक नवोदित अभिनेत्री है। क्योंकि इनके एक्सप्रेसशन बेहद ही कमाल के हैं। गाने में बहुत ही सुंदर लोकेशन का इस्तेमाल किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग ‘सोनाटा के घड़ी दिया दs पिया’ के लेखक आज़ाद सिंह ने लिखा है। वही इसका संगीत विवेक सिंह ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। इसको कोरियोग्राफ बॉबी जैक्सन ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *