February 24, 2026

यूट्यूब पर छाए विनोद यादव के देवी गीत, अक्षरा को दी पटकनी

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज सिंगर एक्टर विनोद यादव का देवी गीत सभी देवी गीतों पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। जी हां अपने पहले ही सांग से यूट्यूब पर धमाल माचने वाले अभिनेता विनोद यादव ने सिंगिग के क्षेत्र में कदम रखते ही इंडस्ट्री की जान मानी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह पर भारी पड़ते हुए नजर आए हैं। हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से अक्षरा सिंह का देवी गीत ‘बड़ी सुकवार है’ रिलीज किया गया था , जिसे रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं और इनके इस सांग को अब तक दर्शकों ने 9 लाख 60 हजार से ज्यादा व्यूज दिए हैं।

अब आप सोच रहे हैं कि इसमें ऐसा खास है। इसमें खास बात ये है कि एक्टर से सिंगर बने विनोद यादव के पहले ही देवी गीत ‘सारा जग खुश हो के झुमतारे हो’ ने महज 4 दिनों में 1 मिलियन यानी कि 10 लाख से अधिक व्यूज हासिल कर लिए है। दोनों गीतों के बीच दो दिन का अंतराल होने के बावजूद विनोद यादव अक्षरा सिंह से व्यूज के मामले में आगे चल रहे हैं। वही 2 दिन पहले रिलीज हुई विनोद यादव के सांग ‘बलम जी चुनरिया कलकतिया भुलाई गइली’ को अब 6 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दोनों ही गानों को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है।

इस सांग को लेकर विनोद ने कहा कि ये मेरे दर्शकों का प्रेमभाव है जो इस सांग को इतना प्यार दे दिए हैं। नहीं तो एक नए सिंगर के गाने को कौन सुनता है। आज अपने फैंस प्यार देखकर मुझे उम्मीद जग गई है कि मैं अपने दर्शकों को और भी अच्छे गाने लेकर आता रहूंगा। इस प्यार और सम्मान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *