February 12, 2026

मेरा जुनून

छूना है आसमान मुझे
तारों को ज़मीं पर लाना है

पूछना है पता बादलों से
चांद को भी झुकाना है

बेताबी सी है अपना वजूद जानने को
अपनी ही हस्ती मिटा कर गुलिस्तां बनने को

बड़ी तलब सी है फरिश्तों से मुलाकात करने की
और शिद्दत सी है परियों से गुफ्तगू करने की

ना जाने कैसा जुनू है खुद को फ़ना कर गुले गुलज़ार होने का
मिटा करके अपनी ही हस्ती महकने का फितूर सा छाया है

बड़ी दीवानगी सी है गुल से गुलिस्तां होने की
कि दुनिया याद करे सदियों तक मुझे परवाने को

नफरतों में पली-बढ़ी मोहब्बत से जिगराना मेरा
याराना है दुश्मनों से दोस्तों से दुश्मनी मेरी

बस एक ही जुनू है अब तो, हर एक की मोहब्बत बनने का
जब जनाजा उठे मेरा तो काफिला हो करोड़ो आशिकों का 😊

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *