March 27, 2026

नासमझी से किया कम उम्र में विवाह फिक्स

बेटियां फाउंडेशन ने 17 साल की बच्ची की शादी फिक्स होने पर मातापिता को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए कई दिन कॉउंसिललिंग की जिससे मातापिता को अपनी गलती का अहसास हुआ और शादी स्थगित की साथ ही बिटिया की पढ़ाई जारी रखने का आश्वासन भी दिया। अध्यक्ष अंजू पाण्डेय के अनुसार बाल विवाह, बाल श्रम के कारण जो सामने आ रहे हैं इसमें सबसे बड़ा रोल अशिक्षित होना है व कहीं गरीबी कहीं मजबूरी भी साथ है।जरूरत है ऐसे परिवार का साथ देने, उन्हें जागरूक करने की, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में कम उम्र में बच्ची की शादी का विचार मन मे न लाएँ। बालविवाह किया जाना अपराध ही नही बेटी व परिवार के भविष्य से खिलवाड़ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *