February 16, 2026

भोजपुरी फ़िल्म दंडनायक के बाद अब अपहरण में मुख्य खलनायक बने हैं धनंजय सिंह

भोजपुरी सिनेमा में टैलेंटेड एक्टर धनंजय सिंह अपना एक अलग मुकाम बनाते जा रहे हैं। फ़िल्म “दंडनायक” में वह यश कुमार के साथ दिखाई दिए थे। इस फ़िल्म में धनंजय सिंह ने निगेटिव रोल बखूबी प्ले किया और उनकी परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसन्द आई। अब वह बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाने को तय्यार हैं। इस बार फ़िल्म अपहरण में धनंजय सिंह मुख्य खलनायक होंगे। निर्माता अजय गुप्ता की इस फ़िल्म के निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। फ़िल्म के हीरो यश कुमार मिश्रा और हीरोइन प्रियंका रेवड़ी हैं।

गौरतलब है कि धनंजय सिंह की बतौर एक्टर आधा दर्जन से अधिक फिल्में आने वाली हैं। इनकी कुछ फिल्मे फ्लोर पर हैं तो कुछ फिल्मों की एडिटिंग जारी है, कुछ फिल्मों की शूटिंग वह कर रहे हैं। देखा जाए तो 2022 धनंजय सिंह के लिए धमाकेदार होने वाला है क्योंकि दण्डनायक के बाद उनकी कई फिल्मे आने वाली हैं जिनको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। हर फिल्म में उनका किरदार एक दूसरे से काफी अलग है जो दर्शकों के दिलों को छू लेगा।

गौरतलब है कि धनंजय सिंह एक ऐसे आर्टिस्ट हैं जो हर बार एक नए लुक में, नए किरदार में आते हैं। वह अपने कैरेक्टर में हमेशा कुछ नयापन लाने की कोशिश करते हैं। अब धनंजय सिंह को अपनी फ़िल्म अपहरण से काफी उम्मीदें हैं। धनंजय सिंह की अदाकारी का टैलेंट कमाल का है। भोजपुरी दर्शको को धनंजय सिंह का अभिनय बेमिसाल लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *