February 20, 2026

इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त म्यूजिक डाइरेक्टर बन गए हैं मुन्ना दुबे, इनके पास हैं कई प्रोजेक्ट

जहां कोविड के नए वैरिएंट से देश भर में काम का संकट उत्पन्न होने के हालात हैं, वहीं दूसरी ओर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे एक बार फिर से बिजी चल रहे हैं। पिछली बार की ही तरह इस साल भी मुन्ना दुबे कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, तो कई प्रोजेक्ट्स के साथ वे जल्द ही जुड़ने वाले हैं। अभी वे हाल ही में लीजेंड सिंगर उदित नारायण के लिए भी म्यूजिक बनाते नज़र आये थे।
वैसे हम बात करें मुन्ना दुबे की आने वाले प्रोजेक्ट्स की तो निर्देशक राजू जी की फ़िल्म ‘सुरक्षा’, ‘इंस्पेक्टर धाकड़ सिंह और ‘लालूजी की लव स्टोरी’ के म्यूजिक को निर्देशित करेंगे। इन तीनो फिल्मों में मुख्य भूमिका में यूनिक स्टार यश कुमार हैं। इसके अलावा निर्देशक आलोक सिंह की विक्रांत सिंह, मनोज टाईगर और पाखी हेगड़े स्टारर फ़िल्म मझधार भी कर रहे हैं।
इतना ही नहीं मुन्ना दुबे, कुणाल तिवारी स्टारर फ़िल्म शिवाय, तू दिया और बाती हम 2, हीना के साथ गुंजन सिंह स्टारर फ़िल्म कुंवारी कन्या व मणिधारी भी कर रहे हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिस पर वे आने वाले दिनों में काम करते नज़र आएंगे। मुन्ना कहते हैं कि काम पूजा है, जिसके प्रति मैं हमेशा ईमानदार रहता हूँ। फ़िल्म हो या एलबम, हर जगह अपना हंड्रेड परसेंट देना मेरा मिजाज है। इसलिए आज लोगों को मेरे काम पर भरोसा है और मेरे पास काम आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *