February 16, 2026

मणि भट्टाचार्य, विमल पांडेय की आवाज में कवर सांग “मेरी ज़िंदगी है तू” हुआ रिलीज, लाल साड़ी में कहर ढा रही हैं मणि भट्टाचार्य

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर फ़िल्म सत्यमेव जयते 2 का रोमांटिक गीत “मेरी ज़िंदगी है तू” सुपर हिट हुआ है जिसे जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने गाया है। अब भोजपुरी सिनेमा में हलचल मचा देने वाली बंगाली बाला मणि भट्टाचार्य ने भोजपुरी के यंगस्टार विमल पाण्डेय के साथ इसका कवर वर्ज़न गाया है, जो एमवी स्टार एंटरटेनमेंट द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। जिसे खूब पसन्द किया जा रहा है। मणि भट्टाचार्य का यह पहला कवर सांग है। नेपाल की खूबसूरत लोकेशन पर इस रोमांटिक गाने को फ़िल्माया गया है जो उनके फैंस के लिए एक तोहफा है। लाल साड़ी में मणि भट्टाचार्य बेहद हसीन लग रही हैं, वहीं विमल पाण्डेय के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री कमाल कर रही है।

आपको बता दें कि मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ इस हिंदी कवर सांग के भोजपुरी रीमिक्स बनाया है। इस गाने को मणि भट्टाचार्य ने विमल पांडेय के साथ मिलकर गाया है। गीतकार शेखर मधुर, संगीतकार जयदेवा, डीओपी सम्राट सिंह, कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं। रिकॉर्डिंग मुन्ना मिश्रा ने की है। एडिट और ग्राफिक का काम विजयदीप श्रीवास्तव (श्री अष्टविनायक) ने किया है। आपको बता दें कि मणि भट्टाचार्य और विमल पाण्डेय स्टारर भोजपुरी फिल्म लगन पत्रिका की उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शूटिंग हाल ही में पूरी की गई है।

इस फिल्म के जरिये पहली बार विमल पांडेय और मणि भट्टाचार्य एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। यूए फिल्म्स प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हॉउस के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म लगन पत्रिका के निर्माता शैलेन्द्र नागपाल और निर्देशक आनन्द सिंह हैं। यह एक अनोखा सिनेमा है जिसकी स्टोरीलाइन काफी अलग है और इसमे दोनों सितारों का किरदार भी हटकर है। लग्न पत्रिका फ़िल्म के लेखक मनोज पांडेय हैं जिन्होंने इसकी बेहतरीन पटकथा और चुटीले संवाद लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *