March 31, 2026

भोजपुरी फिल्म C/O राजकुमार आर पांडेय का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च, गहरी सोच में दिखे सुमित सिंह चन्द्रवंशी

अभिनेता सुमित सिंह चंद्रवंशी की फ़िल्म “C/O राजकुमार आर पांडेय” का फर्स्ट लुक लांच कर दिया गया है जिसमें सुमित सिंह चंद्रवंशी गहरी सोच में डूबे दिख रहे हैं। फ़िल्म “केयर ऑफ राजकुमार आर पांडेय” के निर्माता आशुतोष खरे व त्रिलोक चंद किवाड़ और निर्देशक रुस्तम अली चिश्ती हैं। सुमित सिंह चंद्रवंशी की फ़िल्म “c/o राजकुमार आर पांडेय” की बात की जाए तो इसकी काफी चर्चा है। फ़िल्म के टाइटल से लेकर कहानी तक सब कुछ डिफ्रेंट है।

इसमे सुमित सिंह चंद्रवंशी के साथ प्रीति मौर्या हैं जबकि इनके अलावा अमरीश सिंह, शाहिद शम्स, मधु सिंह, आशुतोष खरे इत्यादि भी नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग राजस्थान में की गई है और बहुत जल्द इसका ट्रेलर आ जाएगा। सुमित सिंह चंद्रवंशी अपनी इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है “मेरी नई फिल्म का पोस्टर।मैं ने जीवन का पहला गाना राजकुमार आर पाण्डेय भैया की फ़िल्म “दुलारा” में लिखा था। आज उनके नाम से फ़िल्म बनी और उसमे मुझे अभिनय करने का मौका मिला।

सच बोलू तो बहुत खुश हूं। और बहुत खुशी मिलती है जब कोई मेरे अभिनय की तारीफ करता है। बहुत मेहनत करूँगा। आपलोग के आशीर्वाद से मैं भी सफल हो सकता हूँ। कैसा लगा…..?” विजय खरे एक्टिंग अकेडमी प्रस्तुत फ़िल्म c/o राजकुमार आर पांडेय” के संगीतकार साजन मिश्रा, दीपक दिलकश, राजुल चौधरी, संजय शुक्ला, गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी, कथा पटकथा संवाद लेखक आशुतोष खरे, डिओपी ओमप्रकाश देवरा व प्रदीप, एडिटर प्रदीप, कोरियोग्राफर रिक्की जैस, कला निर्देशक टुनटुन निषाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *