February 17, 2026

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज ने ‘ओठलाली डिलीट ना करब’ की बढाई डिमांड, श्वेता ने भी लगाया ग्लैमरस का तड़का

हमेशा नया और यूनिक म्यूजिक वीडियो बनाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अब भोजपुरी गानों की शूटिंग देश के रिच लोकेशन के अलावा विदेश में भी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कंपनी ने कई गानों की शूटिंग दुबई के मनोरम व भव्य लोकेशन पर किया है। जी हाँ, आज ही रिलीज हुआ भोजपुरी के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू व शिल्पी राज की आवाज में फुल टू धमाल सांग “ओठलाली डिलीट ना करब”। जिसमें अरविन्द अकेला कल्लू और अदाकारा श्वेता महारा ने खूब ठुमका लगाया है। यह वीडियो सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसका पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर पहले आउट कर दिया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया है। गाने फुल वीडियो में अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग ही रूप में दिख रहे हैं। उनके अपोज़िट हीरोइन श्वेता म्हारा बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। कल्लू और श्वेता के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आ रही है। अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज में यह वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से दुबई की शानदार लोकेशन्स पे फ़िल्माया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत फुल इंटरटेनिंग गाना “ओठलाली डिलीट ना करब” को गाया है अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने। गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी, संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक भोजपुरिया हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल हैं। एडिटर मीत जी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *