Banaras Times

गांव की बेटी- लवी सिंह

LOVI SINGH लवी सिंह

LOVI SINGH लवी सिंह

भोली भाली कुछ चंचल सी
निश्छल प्रेम लुटाती है,
ठान ले एक बार जो मन में,
वो कर के दिखलाती है,
जी हां ये गांव की बेटी कहलाती है।।

लीपती है चूल्हा भी वो,
गाय, बकरी, भैंस भी चराती है,
घर के आंगन में सदैव
खुशियों की रंगोली सजाती है,
जी हां ये गांव की बेटी कहलाती है।।

भले उम्र छोटी है अभी,
पर बाबा की आंखें पढ़ जाती है,
रखती है फूंक फूंक कर कदम,
स्वयं की नई पहचान बनाती है,
जी हां ये गांव की बेटी कहलाती है।।

लाचार, कमज़ोर, कठपुतली नहीं है वो अब,
स्वतंत्र मंचन कर पंचम लहराती है,
भरकर हौंसलों की उड़ान, नया समाज बनाती है,
उतारो जिस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कर दिखलाती है,
जी हां ये गांव की बेटी कहलाती है।।

 

Exit mobile version