Banaras Times

गुंजन सिंह के वायरल सांग ‘चुम्मा लेबौ ओठवा पे’ का सेकंड पार्ट हुआ आउट, क्या ये भी छू पाएगा 68 मिलियन का आंकड़ा

मुंबई| भोजपुरी संगीत जगत में अब सुपर हिट गीतों का सीक्वेल भी बनने लगा है। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार गुंजन सिंह का गाना ‘चुम्मा लेबौ ओठवा पे’ ब्लॉकबस्टर सांग रहा है, जिसे अब तक 68 मिलियन व्यूज मिले हैं। गुंजन सिंह अब इसी गाने का सेकंड पार्ट ‘चुम्मा लेबौ ओठवा पे 2’ लेकर आए हैं और यह गीत भी खूब पसंद किया जा रहा है।

गाने को रिलीज होने के महज कुछ ही घन्टे में डेढ़ लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं और तेजी से यह गाना मिलियन क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है। यह मगही गीत गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। भोजपुरी टच लिए हुए इस मगही गाने को गुंजन सिंह के अलावा शिल्पी राज ने अपनी मधुर आवाज दी है। इस मगही गाने को अमन अलबेला ने लिखा है, जबकि संगीत से आर्या शर्मा ने सजाया है।

इस गाने का अभी केवल ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही इसका वीडियो भी रिलिज किया जाएगा। गुंजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा है “एक और मजेदार गाना “चुम्मा लेबौ ओठवा पे 2″ आपलोग जरूर सुने और ऐंजोय करें।” वाकई यह मजेदार गाना एन्जॉय करने वाला है। इस पर उनके फैन्स के भी खूब रिएक्शन और कमेंट्स आ रहे हैं।

चुम्मा लेबौ ओठवा पे’ के वायरल होने के बाद अब गुंजन सिंह इसका दूसरा भाग लेकर आए हैं। इस गाने को भी खूब प्यार मिल रहा है। कब सिर्फ ऑडियो को इतना सुना जा रहा है तो जब इसका वीडियो आउट होगा तो युट्यूब पर बवाल मचा देगा। अभी से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह सेकंड पार्ट 68 मिलियन के रिकॉर्ड को क्रॉस कर पाएगा।

Exit mobile version