Banaras Times

सुपरस्टार रितेश पांडे ने किया लुंगी डांस, “पुरबी बयरीया” का वीडियो वायरल, गाना कर रहा है 11 नम्बर पर ट्रेंड

Superstar Ritesh Pandey did lungi dance, video of "Purabi Bairiya" viral, singing trend at number 11

Superstar Ritesh Pandey did lungi dance, video of "Purabi Bairiya" viral, singing trend at number 11

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे जब भी कोई गाना लेकर आते हैं तो यूट्यूब पर सुनामी आ जाती है। उनके नए सांग “पुरबी बयरीया” का वीडियो रिलीज होते ही ट्रेंडिंग हो रहा है। जी हां, कुछ ही घन्टे में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं वहीं ट्रेंडिंग म्यूज़िक वीडियो में #11 पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है।
आपको बता दें कि रितेश पांडे का सांग “पुरबी बयरीया” रिद्धि म्यूज़िक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस भोजपुरी धोबी गीत का ऑडियो पहले ही आउट हो चुका है जिसे लाखों लोगों ने देखा और पसन्द किया है।
रितेश पांडे के इस गाने की थीम बहुत प्यारी है। उनकी पत्नी उनसे शिकायत करती है कि मैं तो यहां आके फंस गई हूं। मुझे यहां बहुत काम करना पड़ रहा है मायके में बहुत आराम से रहती थी। वो गाते हुए कहती हैं “हम तो नईहर में रहते थे एसी मे, यहां देह जल रहा है खेती में” इसके जवाब में रितेश पांडे कहते हैं “मजा मिली न एसी कुलरिया में, रानी जो मजा बा पुरबी बयरिया में।”
गाना सुनने और देखने में बेहद प्यारा लग रहा है। पति पत्नी के बीच नोक झोंक वाला ये प्यारा सा गीत है।

गाने का टीज़र जबसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था फैन्स इसके वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वीडियो आउट हुआ, दर्शको ने जैसे इस सांग को हाथों हाथ ले लिया।
सांग में रितेश पांडे का लुंगी डांस गजब दिख रहा है। जी हां खेतों में फिल्माए गए इस वीडियो में रितेश पांडे लूंगी और गमछा के साथ गांव के शुद्ध किसान दिख रहे हैं, वहीं उनकी ऎक्ट्रेस भी बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। पीले रंग के लंहगा और रेड ब्लाउज़ में ऎक्ट्रेस का गजब डांस बवाल मचा रहा है। दोनो की केमिस्ट्री कमाल है। इस वीडियो में काफी डांसर्स भी हैं जिनकी वजह से यह गाना काफी भव्य फीलिंग दे रहा है।
रितेश पांडे ने कहा है कि आप लोगों ने इस सांग के ऑडियो को खूब प्यार दिया है, रील पर इसके खूब वीडियो बन रहे हैं, आशा है कि आप लोग इस वीडियो को भी उतना ही प्यार देंगे।”
पुरबी बयरीया सांग को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है जबकि इसको लिखा है जेडी बहादुर ने। संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। डायरेक्टर रवि पंडित हैं। निर्माता राजीव पांडे हैं। परिकल्पना छोटन पांडेय की है।

Exit mobile version