Banaras Times

सुपरस्टार रितेश पांडे का कव्वाली के अंदाज़ में “गाली सी लगती है” गाना हुआ वायरल

सुपरस्टार रितेश पांडे का कव्वाली के अंदाज़ में "गाली सी लगती है" गाना हुआ वायरल

Superstar Ritesh Pandey's song "Gali Si Lagti Hai" in the style of qawwali went viral

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे अब ट्रेंडिंग स्टार भी बन गए हैं। उनके कई गाने हाल ही में लगातार ट्रेंड हुए हैं। रितेश पांडे का एक और नया धमाका रिलीज हुआ है “गाली सी लगती है।” नव भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस शानदार वीडियो सांग को खूब पसंद किया जा रहा है। इस धांसू म्यूज़िक वीडियो में रितेश पांडे एक शानदार कलरफ़ुल शेरवानी में अलग ही अवतार में दिख रहे हैं।

रितेश पांडे अलग अलग कॉन्सेप्ट पर गाने लाने के लिए मशहूर हैं यह गाना भी कव्वाली के अंदाज़ का सांग है और उसी प्रारूप में फिल्माया भी गया है जो दर्शकों के लिए एक नई चीज प्रतीत हो रहा है। गाने में रितेश पांडे के साथ ऎक्ट्रेस वर्षा पंत की जोड़ी और केमिस्ट्री कमाल कर रही है। वर्षा का लुक, उनका कॉस्ट्यूम और डांस देखने लायक है, दर्शक गाने को बार बार देख रहे हैं इसलिए कुछ ही घन्टे में यह गाना खूब व्यूज पा रहा है।

गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे गए हैं। रितेश पांडे इसमें गाते हैं “हम अगर दें दुआ भी तो उन्हें गाली सी लगती है, ज़िंदा तो हूँ पर ये जान खाली सी लगती है, तेरे जाने के बाद दुनिया ये खाली सी लगती है।” गाने में शायरी भी है और कव्वाली वाला रंग भी, जो दर्शकों को खूब भा रहा है।

रितेश पांडे का लुक और उनका कॉस्ट्यूम इस गाने की थीम के अनुसार बहुत ही प्यारा दिख रहा है। रितेश पांडे अपनी गायकी व अदायगी से करोड़ों को दीवाना बना रहे हैं। यह गाना काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस सांग को रितेश पांडे ने गाया है जबकि इसको लिखा है आलम दिलशाद ने। संगीत विनय विनायक ने तैयार किया है।

डायरेक्टर राकेश ठक्कर अका राका हैं। प्रोड्यूसर राजेश गुप्ता हैं। इसकी क्रिएटिव व एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर दिव्या जेठवा, डीओपी राजेश राठौड़, लाइन प्रोड्यूसर हर्ष वीरमणि, कोरिओग्राफर साहिल मसीह, प्रोडक्शन मैनेजर गुलशन व बृजेश, मेकअप आर्टिस्ट गीतिका गिल, कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट अनुष्का मखीजा, कास्टिंग डायरेक्टर राहुल गुप्ता और लेबल नूपुर ऑडियो है।

Exit mobile version