Banaras Times

नीलकमल सिंह का सुपर वीडियो “CCTV कैमरा के निगरानी में बानी” हुआ आउट,   पिंक-ब्लू ड्रेस में प्रियांशू सिंह बिखेरा जलवा

CCTV

CCTV

मुंबई|  भोजपुरी के सिंगर एक्टर नीलकमल सिंह जब भी नया गाना लेकर आते हैं तो कुछ हटकर ही होता है। सीसीटीवी के विषय पर फर्स्ट टाइम जब वह एक गाना लेकर आए “CCTV कैमरा के निगरानी में बानी” तो इस सांग ने यूट्यूब पर हड़कंप मचा दिया। यह ऑडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था जिसे लाखों व्यूज मिल रहे हैं। यह सांग अब भी वायरल है और इस जबरदस्त सांग का वीडियो भी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया है, जिसे यूटयूब पर खूब देखा जा रहा है। इस के वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ पहली बार ऎक्ट्रेस प्रियांशु सिंह नजर आ रही हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस वीडियो सांग में पिंक कलर और ब्लू कलर के कॉस्ट्यूम में ऎक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ग्लैमरस तड़का लगाकर जलवा बिखेर रही हैं। उनका गजब का डांस इस वीडियो की यूएसपी है। वहीं नीलकमल सिंह भी कलरफ़ुल टी शर्ट और शानदार चश्मे में बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। दोनो का गजब का डांस मन मोह रहा है। इस वीडियो को काफी रिच और ग्रैंड लोकेशन पर फिल्माया गया है। यह वीडियो बेहतरीन म्यूज़िक वीडियो है। इस गाने में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा गया है।
यह नया गाना सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में बानी भी अपने आप मे एक यूनिक जॉनर का गाना है जो एक अलग ही स्टोरीलाइन पर आधारित वीडियो है। इस मस्ती भरे गीत को नीलकमल सिंह ने गाया है। गीत के लिरिक्स सोनू सुधाकर ने लिखे हैं जबकि संगीत आशीष वर्मा का है। इस के वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं। नीलकमल सिंह की आवाज़ का जादू दर्शकों का मन तो मोह ही रहा है, अब उनकी अदायगी और प्रियांशू सिंह के साथ उनके डांस स्टेप्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Exit mobile version