Banaras Times

भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी के रंग पिया के संग’ की शूटिंग जोरों पर बस्ती में

Shooting of Bhojpuri film 'Mehndi Ke Rang Piya Ke Sang' in full swing in Basti

Shooting of Bhojpuri film 'Mehndi Ke Rang Piya Ke Sang' in full swing in Basti

उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में भोजपुरी फ़िल्म ‘मेंहदी के रंग पिया के संग’ की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में फ़िल्म स्टार विक्रांत सिंह, उत्कर्ष राज, चाँदनी सिंह, रक्षा गुप्ता नजर आने वाले हैं। उनकी चौकड़ी ऑडियंस फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। साथ ही इस फिल्म में चन्द्र प्रकाश चौबे ‘नयन’ डॉक्टर की अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। भव्य पैमाने पर बन रही यह ‘मेहंदी के रंग पिया के संग’ एक सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है। जिसका निर्माण हर वर्ग के दर्शकों के लिए किया जा रहा है। यह फिल्म लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ उनमें संदेश में भी देने का कार्य करेगी।
उल्लेखनीय है कि बेहतरीन फिल्म के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही सुभागी फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले बन रही फिल्म ‘मेहंदी के रंग पिया के संग’ के निर्माता अभिजीत मणि त्रिपाठी, अमित सिंह ‘कुँवर जी’ हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान टैलेंटेड डायरेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय संभाल रहे हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा, संगीतकार साजन मिश्रा हैं। मुख्य सहायक निर्देशक अमरनाथ गुप्ता हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर राम विश्वकर्मा, अमन  सिंह, मनु द्विवेदी हैं।

डीओपी शत्रुघ्न तिवारी, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर सौरभ मिश्रा हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म के कलाकार विक्रांत सिंह, उत्कर्ष राज, चाँदनी सिंह, रक्षा गुप्ता, अर्जुन यादव, बालेश्वर सिंह, जय सिंह, चन्द्र प्रकाश चौबे ‘नयन’, अनूप अरोरा, ज्ञान आर्य, निशा तिवारी, चंचल, बालमुकुंद आकाश, राज श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, सोनू राज, आँचल पांडेय, राम विश्वकर्मा, बाल कलाकार माही गौड़ आदि नजर आने वाले हैं। इस फ़िल्म में मेकअप आर्टिस्ट प्रदीप चौरसिया टीम हैं। ड्रेस डिजाईनर कविता सुनीता, ड्रेस मैन राहुल शर्मा हैं। स्पॉट ब्वॉय अखिलेश देसी, दिनेश देसी आदि हैं।

Exit mobile version