Banaras Times

समर सिंह का सेकंड वीडियो सांग ककरी भईल बा कमरिया लपक के

Sudhir Sangan Song kakari bheyl ba kamariya lapak k
Sudhir Sangan

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के सिनेस्टार व पॉपुलर सिंगर यूट्यूब किंग समर सिंह का सेकंड वीडियो सांग ककरी भईल बा कमरिया लपक के को यूट्यूब पर मात्र 8 घंटे में ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। यह गाना काफी मस्ती भरा है, जिसे समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस गाने के सुपरहिट होने पर समर सिंह को ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। इस गाने को मधुर स्वर में समर सिंह ने गाकर श्रोताओं के मन मोह लिया है। गीतकार आलोक यादव के लिखे इस गीत को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है ए.डी.आर. आनंद ने। रिकॉर्डिंग रतन बाबा ने किया है। वीडियो निर्देशक सुनील बाबा हैं। परिकल्पना पंकज सोनी, डिजिटल विक्की यादव का है। कोरियोग्राफर संदीप राज और मैनेजर अफजल शाह हैं। इस गाने को मिले भरपूर प्यार के लिए समर सिंह ने सभी श्रोता बंधुओं का तहेदिल से धन्यवाद दिया है। इस गाने की वीडियो में समर सिंह ने काफी अच्छा परफारमेंस किया है, साथ ही सपोर्टिंग आर्टिस्ट ने भी मनोरंजनपूर्ण अदायगी किया है। संगीत प्रेमियों के बीच में यह गाना काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर समर सिंह के फैंस खूब वीडियो बना रहे हैं।

Exit mobile version