Banaras Times

समर सिंह का स्पेशल ब्लास्ट गाना “तू भी Corona से कम नहीं” हुआ आउट, गाने के दीवाने हुए फैन्स

TU BHI CORONA SE KAM NHI

TU BHI CORONA SE KAM NHI

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का जलवा आजकल यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। अब लोग उन्हें मिलियनेयर स्टार भी कहने लगे लगे हैं क्योंकि उनका हर गीत मिलियंस में व्यूज पा रहा है। समर सिंह का एक स्पेशल ब्लास्ट गाना “तू भी Corona से कम नहीं” स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है, जिसे अच्छे खासे व्यूज मिल रहे हैं। यह एक बहुत ही प्यारा गाना है जिसका फर्स्ट लुक खुद समर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस फर्स्ट लुक को देखकर उनके फैन्स उत्साहित हो गए थे गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वाकई यह एक ब्लास्ट सांग है।
समर सिंह के इस गीत के लिरिक्स बहुत खूबसूरत लिखे गए हैं। गाने में लड़की कहती है “तेरे जैसे कितने आगे पीछे फिरते हैं, देके गुलाब मेरे पैरों पे गिरते हैं।” तो समर सिंह गाते हैं “अरे सबकी तरह समझती हो क्या, तेरी चपेट में मुहल्ले के कई लड़के, तू भी कोरोना से कम नहीं।”
स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत सांग “तू भी Corona से कम नहीं” को समर सिंह और खुशबू तिवारी केटी ने गाया है।

गौरतलब है कि समर सिंह के इस ब्लास्ट सांग का अभी सिर्फ ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही इसका वीडियो भी रिलीज किया जाएगा। जब इसके ऑडियो को ही इतना अच्छा रिस्पांस मिल रहा है तो वीडियो तो बवाल मचा देगा।
इस सांग के पोस्टर में समर सिंह व्हाइट शर्ट और ब्लू कलर के कोट में बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं। वहीं पोस्टर में उनकी ऎक्ट्रेस काफी बोल्ड और ब्यूटिफुल दिख रही हैं। गीतकार यादव राज ने इसके लिरिक्स लिखे हैं वहीं आर्या शर्मा ने इसका संगीत तैयार किया है। समर सिंह के इस धमाकेदार सांग की परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। मैनेजर अफजल शाह और पोस्टर डिज़ाइनर इंदर सिंह हैं। समर सिंह इस गाने में ग्लैमरस एक्ट्रेस को कह रहे हैं “तू भी कोरोना से कम नहीं है”। अपनी कातिल अदाओं से तू भी जान लेती है और तेरी चपेट में आने से बचना मुश्किल हो जाता है।
समर सिंह के इस सांग का कॉन्सेप्ट एकदम नया और बड़ा प्यारा है, इसलिए लोग इस गाने को खूब सुन रहे हैं।
आपको बता दें कि समर सिंह ने हाल ही में कई ब्लॉकबस्टर गीत दिए हैं। नमरिया कमरिया में खोंस देब, ‘करवटिया’ और विस्फोट सहित इनके कई गाने खूब वायरल हुए हैं और मिलियंस में व्यूज हासिल करने में सफल रहे हैं। इनका एक डांस सांग भतार संगे का का कईलु ओवरऑल 150 मिलियन व्यूज हासिल करने में सफल रहा है।

Exit mobile version