Banaras Times

समर सिंह का नम्बर एक गाना “कमर 1 नम्बर” हुआ रिलीज नव भोजपुरी से

मुंबई : देसी स्टार समर सिंह अपने फैन्स के लिए एक नम्बर गाना लेकर आए हैं। समर सिंह और आकांक्षा दूबे पर फिल्माया गया ब्लास्ट सांग “कमर 1 नम्बर” नव भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। समर सिंह इसमें लुंगी डांस करते हुए दिख रहे हैं, उनके साथ ढेर सारे डांसर्स भी लूँगी पहनकर डांस कर रहे हैं। गाना भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इसके डांस स्टेप्स और मूव्स बॉलीवुड स्टाइल के हैं, जोकि खूब पॉपुलर हो रहा है।

कमर एक नम्बर भी वाकई अव्वल दर्जे का सांग है जिसका टीज़र सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया था और लोग गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस सांग में समर सिंह आकांक्षा दूबे की कमर को एक नंबर कह रहे हैं। आकांक्षा दूबे वाकई इसमे बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं, वहीं समर सिंह भी अपने लुक से इम्प्रेस कर रहे हैं। उनके फैन्स को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। समर सिंह भी इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके लिंक को शेयर करते हुए लिखा है “गाना आ गया है। ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। नया ब्लास्ट सांग “कमर एक नम्बर”।”

नव भोजपुरी और राजेश गुप्ता प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने कमर 1 नम्बर को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। नूपुर ऑडियो प्रस्तुत इस सांग के गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी बॉबी, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी संतोष यादव,नवीन और एडीटर पप्पू वर्मा हैं। परिकल्पना पंकज सोनी की है।

Exit mobile version