Banaras Times

समर सिंह का लोकगीत पहली बार निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड से होगा रिलीज

Samar Singh

Samar Singh

मुंबई| भोजपुरी सिने संगीत जगत में अपनी गायकी से बुलंदी का परचम लहरा रहे यूट्यूब किंग व सिनेस्टार समर सिंह का पहली बार निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड से म्यूजिक कंपनी से लोकगीत रिलीज होने वाला है। सावन का महीना और खेतों में रोपनी के समय में समर सिंह का लोकगीत आना बहुत अच्छी बात हैं। रिलीज होने जा रहे इस लोकगीत का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा.लि. प्रस्तुत यह लोकगीत का शीर्षक मेढ़ छटवा है। स्वर समर सिंह व कविता यादव का है। गीतकार आलोक यादव, संगीतकार एडीआर आनंद व आलोक-मनोज हैं। इस गाने की रिकॉर्डिंग सम्राट स्टूडियो, वाराणसी में किया गया है। रिकॉर्डिस्ट प्रिंस विश्वकर्मा हैं। निर्देशक सुनील बाबा, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी नित्या, एडीटर पप्पू वर्मा, मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना पंकज सोनी का, टीम रामप्रवेश सुधीर की है।
मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार समर सिंह मधुर गायन शैली में गाये हुए निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड म्यूजिक कंपनी से निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रस्तुत बैक टू बैक सौ गाने रिलीज होंगे। इतना ही नहीं समय-समय पर एक से बढ़कर एक अच्छे गानों के ऑडियो वीडियो संगीतप्रेमियों देखने व सुनने को मिलेंगे। समर सिंह का देसी अंदाज में गाना और निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड का साथ आने वाले समय में वाकई बड़ा धमाल मचाने वाला होगा।

Exit mobile version