Banaras Times

समर सिंह का डबल धमाल

Samar Singh

Samar Singh

मुंबई| भोजपुरी एल्बम की दुनिया में मिसाल कायम करने वाले सिनेस्टार व पॉपुलर सिंगर यूट्यूब किंग समर सिंह का डबल धमाल श्रोताओं के बीच कमाल कर रहा है। जी हां, समर सिंह का वीडियो सांग ककरी भईल बा कमरिया लपक के का दोनों वीडियो यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। अब तक पहले वीडियो को 11 मिलियन व्यूज और दूसरे वीडियो को 6 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। पहले वीडियो में जहां बारह साल के टीन एजर्स आर्टिस्टो ने कमाल का परफॉर्मेंस कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं सेकंड वीडियो में समर सिंह ने परफारमेंस अपने फैंस का काफी मनोरंजन किया है। यह गाना काफी मस्ती भरा है, जिसे समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।
संगीत प्रेमियों के बीच में यह गाना काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर समर सिंह के फैंस खूब वीडियो बना रहे हैं। इस गाने के सुपरहिट होने पर समर सिंह को ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। इस गाने को मधुर स्वर में समर सिंह ने गाकर श्रोताओं के मन मोह लिया है। गीतकार आलोक यादव के लिखे इस गीत को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है ए.डी.आर. आनंद ने। रिकॉर्डिंग रतन बाबा ने किया है। वीडियो निर्देशक सुनील बाबा हैं। परिकल्पना पंकज सोनी, डिजिटल विक्की यादव का है। कोरियोग्राफर संदीप राज और मैनेजर अफजल शाह हैं। इस गाने को मिले भरपूर प्यार के लिए समर सिंह ने सभी श्रोता बंधुओं का तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

Exit mobile version