Banaras Times

राजू लाल यादव ने कहा ‘मेरे साथिया भूल ना जाना’

Raju Lal Yadav said 'Don't forget my friends'

Raju Lal Yadav said 'Don't forget my friends'

गायक से नायक बनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोक गायक व बिरहा गायक राजू लाल यादव संगीतप्रेमियों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ अब रुपहले परदे पर भी फुल धमाल मचाने वाले हैं और उनके साथ मिस्टी गर्ल मणि भट्टाचार्य बतौर हीरोइन नजर आने वाली हैं। राजू लाल और मणि भट्टाचार्य की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों के बीच खूब इंटरटेन करने वाली है। मां विंध्यवासिनी फिल्म बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘मेरे साथिया भुल ना जाना’ की शूटिंग भव्य पैमाने पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर की गई है।

फिल्म के निर्माता राजू लाल यादव हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने संभाला है। लेखक सुभीर सिन्हा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार शिशिर पांडेय ने। डीओपी खुशदीप सिंह हैं। डांस मास्टर कानू मुखर्जी, सोनू, एक्शन मास्टर श्रवण कुमार, आर्ट डायरेक्टर राजेश पटेल हैं। ड्रेस डिजाइनर विवेक पटेल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज गुप्ता, मेकअप आर्टिस्ट अजय प्रताप एंड टीम मुन्ना चौधरी, जीतू शर्मा, हेयर स्टाइलिश अफसाना शेख हैं। स्पॉट ब्वॉय ज़ाकिर अहमद हैं। लाइट जसवंत पांडेय, कैमरा पंकज सिंह का है। मुख्य कलाकार राजू लाल यादव, मणि भट्टाचार्य, सनी सिंह, विजय लाल यादव, अयाज़ खान, रजनीश पाठक, कौशल सिंह, देवा लाल यादव, इंद्रसेन यादव, रश्मि शर्मा, रेणुका, रुदल यादव, बद्री लाल यादव, सिंगर निशा सिंह, शिखा, संजना सिल्क हैं।

Exit mobile version