Banaras Times

राहुल सिंह और तनुश्री की भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ जल्द होगी रिलीज

राहुल सिंह और तनुश्री की भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ जल्द होगी रिलीज

Rahul Singh and Tanushree's Bhojpuri film 'Chaila Sandu - A Tribal Love Story' to release soonRahul Singh and Tanushree's Bhojpuri film 'Chaila Sandu - A Tribal Love Story' to release soon

मुंबई| जय श्रीकृष्णा फिल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित की गई रैबल हीरो राहुल सिंह और ऎक्ट्रेस तनुश्री के मुख्य अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ अब बहुत जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। जी हाँ, रिलीज के लिए तैयार झारखंड की जमीन पर आदिकाल में घटी एक सच्ची घटना पर बेस्ड यह भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ है।

इस फिल्म के निर्माता राजेन्द्र बगड़िया, सहनिर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन हैं। इस फ़िल्म की कहानी बेहद इंट्रेस्टिंग है। इस भोजपुरी फिल्म का हीरो (राहुल सिंह) एक बहुत ही गरीब फैमिली आदिवासी परिवार का लड़का है, जो बांसुरी वादक है। फ़िल्म की हिरोइन (तनुश्री) नायक की बांसुरी बजाने की कला से प्रभावित होकर उससे प्रेम करने लगती है।

राहुल सिंह और तनुश्री की भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ जल्द होगी रिलीज

दोनों का प्यार उस इलाके में चर्चा का विषय बन जाता है और कहानी में मोड़ तब आता है जब एक समाज उन्हें स्वीकार करने से इंकार कर देता है। इसलिए दोनों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। मुश्किल हालात से संघर्ष करते हुए किस तरह दोनों अपने प्यार की मंजिल पाते हैं, यही इस फिल्म का प्लॉट है।

कुशल निर्देशक संजय आर. निषाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पटकथा लेखक मनोज कुमार शर्मा हैं। गीतकार मुकेश सावन के लिखे गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार उमेश मिश्रा ने। छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य मयंक श्रीवास्तव व संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सुयोग रिजाल और कला सतीश गिरि का है।

फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल सिंह, तनुश्री, उदय श्रीवास्तव, आनंद देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्जवल कुमार राॅकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू और आकांक्षा दूबे आदि हैं। फ़िल्म के पोस्टर में राहुल सिंह बांसुरी बजाते हुए बेहद स्मार्ट दिख रहे हैं वहीं तनुश्री भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Exit mobile version