Banaras Times

प्रोड्युसर दीपक भोजपुरिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Deepak Bhojpuria

Deepak Bhojpuria

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के जाने माने प्रोड्युसर व डी एल जे फिल्म्स प्रोडक्शन मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक भोजपुरिया का जन्मदिन पिछले दिनों धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जितेंद्र गुप्ता (जीतू), रामसजीवन दुबे, फिल्म स्टार दिनेश यादव, भोजपुरी अभिनेता अविनाश शाही, परी सिंघानिया, बालेश्वर सिंह, डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री, निर्देशक प्रदीप आर शर्मा, डॉ बी जे सिंह, मनोज गुप्ता, विजय पांडेय, जितेंद्र झा, पी आर आे अखिलेश सिंह, विराट भोजपुरिया इत्यादि मौजूद रहे और इन लोगों ने पार्टी की शोभा बढ़ाई। अपने बर्थडे पर इतने सारे लोगों का प्यार और आशीर्वाद पाकर दीपक भोजपुरिया गद गद हो उठे और उन्होंने कहा कि जितने लोग भी मेरे जन्मदिन के मौके पर आए, मैं उन सब को दिल से धन्यवाद देता हूं। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों का शुक्रिया कि उन्होंने इस भाषा की फिल्मों को इतना प्यार देकर इसे अब तक ज़िंदा रखा है।”

Deepak Bhojpuria

आपको बता दें कि निर्माता दीपक भोजपुरिया ऐक्टर अविनाश शाही अभिनीत फिल्म ‘दीपू की दुल्हनिया’ का निर्माण कर रहे हैं. आने वाली फिल्म दीपू की दुल्हनिया के निर्माता दीपक भोजपुरिया, ओमकार सोनकर एवं निर्देशक प्रदीप आर शर्मा हैं. फिल्म का म्यूज़िक विनय बिहारी, मुन्ना दूबे और अशोक सिन्हा तैयार कर रहे हैं, जबकि डीओपी सुमित सुमन, फाइट मास्टर दिनेश यादव, डांस डायरेक्टर प्रसून यादव और प्रोडक्शन हेड मनोज गुप्ता हैं।

Deepak Bhojpuria

इस फिल्म में अविनाश शाही के अलावा पलक खान, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, जीतू शुक्ला, संदीप मिश्रा, सुनीता सिंह, नीलू यादव और संजय वर्मा अहम भूमिकाओं मेे होंगे. डी एल जी फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है जो दर्शकों को लुभाने में सफल होगी।

Deepak Bhojpuria
Exit mobile version