Banaras Times

ऎक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का वीडियो सांग “ओठलाली ना खईलs” हुआ रिलीज, देखें VIDEO

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से अनुबंध होने के बाद अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी का पहला धमाकेदार म्यूजिक वीडियो सांग “ओठलाली ना खईलs” आज रिलीज किया गया है। जिसे अपनी मधुर आवाज में गाया है ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने। प्रियंका रेवड़ी की मनमोहक अदा और शिल्पी राज का मधुर आवाज में यह गाना काफी वायरल हो रहा है। यह सांग भव्य पैमाने पर फिल्माया गया है। सांग में दर्शकों को प्रियंका का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है जैसा पहले किसी ने देखा नहीं होगा। “ओठलाली ना खईलs” को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं।
वीडियो सांग की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका रेवड़ी के साथ खुद सिंगर शिल्पी राज भी नजर आ रही हैं और दोनों की गजब जुगलबंदी गाने को धांसू बना रही है। यूट्यूब पर 2 नम्बर पर ट्रेंड कर चुकी सिंगर शिल्पी राज ने गाने को अपनी विशेष शैली में गाया है जिसे दर्शक बेपनाह पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका रेवड़ी गाने में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही है। वह कई कॉस्ट्यूम में आकर्षक नजर आ रही हैं जबकि उनके डांस और उनकी अदाएं तो अमेजिंग हैं। जीजा साली की नोक झोंक के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड इस सांग में प्रियंका अपने जीजा से कहती हैं “ससुराली में आके जीजा जी “ओठलाली ना खईलs”  तो का खइला।” गाना वाकई जबरदस्त बन गया है जो दर्शकों के दिलों को छू रहा है।
इस धांसू सांग के गीतकार विजय चौहान, संगीतकार आर्या शर्मा हैं जबकि परिकल्पना विवेक पटेल की है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरिओग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित है। इसकी रेकॉर्डिंग आर्या रिकॉर्ड पटना में हुई है जबकि विनय भय्या का आशीर्वाद प्राप्त है।
आपको बता दें कि हाल ही में भोजपुरी की सबसे बड़ी म्यूजिक कम्पनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने खूबसूरत अदाकारा प्रियंका रेवड़ी को  एक्सक्लूसिवली अनुबंधित किया है। वह इस म्यूज़िक कंपनी की फ़िल्म और म्यूज़िक वीडियो में नज़र आएंगी। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से जुड़कर प्रियंका रेवड़ी बेहद उत्साहित हैं। उनकी पहली भोजपुरी फ़िल्म पवन पुत्र भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के द्वारा प्रोड्यूस की गई थी। अब उनका यह लेटेस्ट म्यूज़िक वीडियो बवाल मचा रहा है।

Exit mobile version