Banaras Times

प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म मिशन पाकिस्तान कल 24 जनवरी से पूरे भारत में हो रही है रिलीज

भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत के जोश से भरी भोजपुरी फिल्म मिशन पाकिस्तान कल 24 जनवरी से पूरे भारत मे एक साथ छब्बीस जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रिलीज हो रही है। भूपेंद्र विजय सिंह प्रस्तुत नानक प्रोडक्शन हाउस कृत, निर्माता मनप्रीत सिंह द्वारा निर्मित व प्रसिद्ध निर्देशक रमाकांत प्रसाद की देशभक्ति प्रस्तुति व प्रिंस सिंह राजपूत की देशभक्ति जोश से सराबोर फिल्म मिशन पाकिस्तान को आप सब अपने नजदीकी सिनेमाघरों जाकर जरूर देखें। प्रिंस सिंह राजपूत के दमदार भूमिका के साथ मृगनयनी रूपा सिंह, रितिका शर्मा, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, अनिल यादव, लोटा तिवारी शानदार अभिनय से सजी यह हर बहुत पसंद आने वाली है। इस फ़िल्म के निर्माता मनप्रीत सिंह हैं। फ़िल्म का निर्देशित व संगीत से सजाया है रमाकांत प्रसाद ने। सहनिर्माता मनोज सचदेवा, सिद्दार्थ गुप्ता व पवन कुमार हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं। गीतकार अशोक कुमार दीप, प्यारे लाल यादव, पवन पांडेय व पवन शर्मा हैं। छायांकन डी के शर्मा, संकलन धरम सोनी, मारधाड़ हीरा यादव, नृत्य राम देवन, संजय कोर्बे, ज्ञान सिंह, प्रसून यादव व अरुण राज, कला राजेश पांडे का है।

Exit mobile version