Banaras Times

गोरखपुर के राजही गॉंव में प्रिंस सिंह राजपूत का मनाया गया जन्मदिन

Prince Singh Rajput

Prince Singh Rajput

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा में भोजपुरिया बाहुबली के रूप में पॉपुलर सिनेस्टार प्रिंस सिंह राजपूत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, राजही गॉंव में मनाया गया। मेगास्टार व सांसद रवि किशन द्वारा गोंद लिया हुआ गॉंव राजही के ग्राम प्रधान व सम्माननीय व्यक्ति मुन्ना सिंह के आवास पर मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सांसद रवि किशन का प्रोटोकॉल देखने वाले प्रदीप  शुक्ला जी, ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह के बड़े भाई बृजेश सिंह गुड्डू सहित कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। साथ ही फिल्म जगत से अभिनेत्री रूपा सिंह, अभिनेता कृष्ण कुमार, जमाल खान,  फिल्म निर्माता मनप्रीत सिंह पाजी आदि मौजूद थे। सभी ने तहेदिल से उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। हर वर्ष वे अपना जन्मदिन मुंबई में मनाते थे, किन्तु इस बार गोरखपुर में ही बर्थडे सेलिब्रेट करने का उन्हें अवसर मिला।

गौरतलब है कि प्रिंस सिंह ने जन्मदिन की सुबह की शुरूआत कुसुमी जंगल स्थित बुढ़िया माई के मंदिर में माथा टेक कर व पूजा अर्चना करके किया। उन्होंने माता जी का दर्शन करने के बाद दान भी किया।  प्रिंस सिंह राजपूत गोरखपुर के राजही गॉंव एवं आस पास के क्षेत्रों में जल्दी अपनी फ़िल्म की शूटिंग भी करने वाले हैं। जिसके बारे में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रिंस सिंह राजपूत को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला उनके फ़ोन पर कॉल व मैसेज करने के अलावा सोशल साईट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर भी उनके फैंस व चाहने वालों द्वारा दिन रात जारी रहा। प्रिंस सिंह ने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। विदित हो कि इस वर्ष प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली भोजपुरी फिल्में नरसिम्हा, ओमकारा, हरिओम, आईपीएस तेजस्वनी यादव, द ग्रेट ग्रेट भइया, राम कृष्ण बजरंगी, विदाई 2, हम यार हैं तुम्हारे, कुर्बानी आदि हैं।

Exit mobile version