Banaras Times

प्रिंस सिंह राजपूत 2 अक्टूबर से करेंगे

Hum Yaar Hai Tumhare

Hum Yaar Hai Tumhare

मुंबई| भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत 2 अक्टूबर से भोजपुरी फिल्म हम यार हैं तुम्हारे की शूटिंग करने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनका किरदार बहुत ही सशक्त है। वी इन्नोवेशन्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म हम यार है तुम्हारे के निर्देशक सईया सुपरस्टार फेम निर्देशक अजय कुमार हैं। निर्माता शिवशक्ति आयुर्वेद हैं। फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता विक्रम पटेल, विशाल शाह हैं। फ़िल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। गीतकार विनय बिहारी, यादव राज, प्रकाश बारूद के लिखे गीतों को संगीतबद्ध किया है संगीतकर राजेश झा, रौशन सिंह ने। छायांकन पंकज सोनी, संकलन दिलीप प्रसाद का है। मुख्य भूमिका में भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत हैं। उनके साथ इस फ़िल्म से बतौर अभिनेत्री आविष्का देव डेब्यू कर रही हैं। साथ में रूपा सिंह राजपूत, अमित शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, धामा बर्मा, शाहिद शम्स, संजीव मिश्रा, निखिल झा, संजय साँवरिया, बबिता सिंह तथा जय सिंह आदि प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

Exit mobile version