Banaras Times

प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित एक साथ तीन – तीन फिल्‍मों में रोमांस करते आयेंगे नजर

Prince Singh Rajput & Paayas Pandit

Prince Singh Rajput & Paayas Pandit

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर बाहुबली अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत और खूबसूरत अभिनेत्री पायस पंडित जल्‍द ही तीन – तीन फिल्‍मों में रोमांस करते नजर आयेंगे। इसकी शुरूआत भी हो गई है और दोनों ने अपनी पहली फिल्‍म ‘इ रिश्‍ता जन्‍म  जन्‍म के’ की शूटिंग गोरखपुर मे कंप्‍लीट कर चुके हैं। इस फिल्‍म के निर्देशक अजय कुमार गुप्‍ता हैं। इस फिल्‍म में दोनों की केमेस्‍ट्री बेहतरीन नजर आने वाली है। इसका दावा अजय कुमार गुप्‍ता ने किया।
वहीं,  फिल्‍म ‘राधे कृष्‍णा‘ में प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित में भी शीघ्र ही नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म को डायरेक्टर के राम निर्देशित कर रहे हैं। निर्माता राजेश शर्मा हैं। इस फ़िल्म में भी दोनों की केमेस्ट्री काफी अलग है। फ़िल्म के गाने और संवाद भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं। ऐसा कहना है प्रिंस सिंह राजपूत का। वे कहते हैं कि इस फ़िल्म की स्टोरी बेहद खास होने वाली है। इसके अलावा जो तीसरी फिल्म प्रिंस सिंह राजपूत और अभिनेत्री पायस पंडित की है, वो है ‘तुम जो मिल गए हो’। फ़िल्म ‘तुम जो मिल गए हो’ भी एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे अजय गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं। निर्माता दीपक गुप्ता हैं।
प्रिंस सिंह राजपूत अपनी इन फिल्मों को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में उनकी फिल्म नरसिम्हा, हम यार हैं तुम्हारे, रिश्ता जन्म – जन्म के, शादी के चक्कर में, पल पल दिल के पास, जैसी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्में बनकर तैयार हैं। लॉक डाउन की वजह से ये फ़िल्म रुक गयी थीं, लेकिन अब यह रिलीज होगी। वहीं, पायस पंडित के साथ 3 फिल्में कर रहे हैं। उनके साथ काम करना अच्छा रहा और आगे भी मजा आने वाला है। प्रिन्स ने भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल यादव निरहुआ और पवन सिंह के गाने को मिल रहे व्यूज को भी खूब सराहा और कहा कि यह इंडस्ट्री के लिए अच्छा संकेत हैं।
Exit mobile version