Banaras Times

1 दिन में 3 मिलियन व्यूज प्रमोद प्रेमी यादव का गाना “बोला का भाव बा” को मिले

Bhole Ka Bhav Ba

Bhole Ka Bhav Ba

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार लोकप्रिय सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का रिलीज हुआ नया गाना “बोला का भाव बा” को 1 दिन में 3 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिला है। जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर है। प्रमोद प्रेमी इंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ यह मस्ती भरा गाना श्रोताओं को सुनने में बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। इस गाने को अपनी मधुर शैली में प्रमोद प्रेमी यादव ने एक नए अंदाज में गाया है, जो कि बार-बार सुनने का मन करता है। इस तरह से कहा जा सकता है कि वाकई श्रोताओं के बीच प्रमोद प्रेमी यादव यूथस्टार बने हुए हैं। उनका जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो दर्शक खूब पसंद करते हैं और उनके नये गानों का श्रोताओं को काफी इंतजार रहता है।
प्रमोद प्रेमी यादव में इस गाने को अपनी मधुर शैली में गाया है, उनका साथ दिया है गायिका शिल्पी राज ने। गीतकार व संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। म्यूजिक अरेंजर आर्या शर्मा हैं। निर्माता अशोक प्रेमी यादव हैं। इस गाने को मिल रहे भरपूर प्यार को लेकर प्रमोद प्रेमी यादव ने सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद दिया है और ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद बनाए रखने की कामना किया है।

Exit mobile version