Banaras Times

“युवा सम्मान” उमापति (यूपी) मॉडर्न सोशल वेलफेयर सोसाइटी फूलपुर आजमगढ़ के तत्वाधान में वृक्षारोपण

“युवा सम्मान” उमापति (यूपी) मॉडर्न सोशल वेलफेयर सोसाइटी फूलपुर आजमगढ़ के तत्वाधान में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान एवं कोविड काल में समाज सेवा करने वाले युवाओं तथा प्रान्तीय रक्षक दल (PRD) जवानों को प्रमाणपत्र देकर युवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विकास खंड फ़ूलपुर युवा कल्याण अधिकारी रोहित यादव ने युवाओं को देश और समाज की सेवा करने का संकल्प दिलाया, साथ ही उन्हें खेल-कूद एवं शिक्षा लक्ष्य के प्रति जागरूक किया।
संस्था के प्रबंधक गोविंद कुमार यादव ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। युवाओं के द्वारा फ़ूलपुर एवं आस-पास के गांवों में कोविड के समय लोगों की सेवा के महत्वपूर्ण कार्य किए गए साथ हैं, साथ ही गांव-गांव वृक्षारोपण जैसा सामाजिक कार्य भी सफलतापूर्वक किया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. पंकज राय, डॉ. अमरेश बरनवाल, आदर्श वर्मा, कुलजीत सिंह, शिवम श्रीवास्तव, मुकेश कुमार त्रिपाठी, राज जायसवाल, अंकित कसौधन, प्रतीक राय, विनय यादव, पंकज बिन्द, सुजल जायसवाल, अंकित कुमार, अमन विश्वकर्मा, राज गौरव मौर्या, प्रियांशु प्रजापति, बिल्लू मोदनवाल, नितेश यादव, प्रदीप पाल, अनुराग बरनवाल, अमरजीत यादव, राजमन आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version