Banaras Times

मधु सिंह राजपूत के साथ छोटे पवन निर्भय प्रताप सिंह बटोर रहे हैं सुर्खियां, सोशल मीडिया में हुआ फ़ोटो वायरल

Madhu Singh Rajput

Madhu Singh Rajput

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस मधु सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर भी बहुत ऐक्टिव रहती हैं। वह अपनी पोस्ट की गई तस्वीरों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी एक फ़ोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है जिसमें अभिनेत्री मधु सिंह राजपूत पिंक व्हाइट कलर की साड़ी में हद से ज़्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। इस तस्वीर में मधु के साथ अभिनेता छोटे पवन निर्भय प्रताप सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। निर्भय प्रताप और मधु इस फोटो में एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं। मधु का हाथ निर्भय प्रताप सिंह के कंधे पर है और निर्भय सिंह वाकई पॉवर स्टार पवन सिंह की तरह ही दिखाई दे रहे हैं। व्हाइट कलर के शर्ट में और हल्की दाढ़ी में निर्भय सिंह का लुक काफी डैशिंग दिख रहा है। उनके माथे पर टीका और गजब का हेयर स्टाइल छोटा पवन निर्भय सिंह को स्टाइलिश लुक दे रहा है। 
सोशल मीडिया में मधु सिंह राजपूत ने इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है “जिनकी कामयाबी नहीं रोकी जा सकती, उनकी बदनामी शुरू की जाती है।” वैसे यह तस्वीर किस प्रोजेक्ट की है, मधु ने अभी इस बात से पर्दा नही उठाया है। लेकिन दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। गौरतलब है कि लखनऊ के रहने वाले मॉडल ऎक्टर छोटा पवन निर्भय सिंह काफी लोकप्रिय है। छोटे पवन निर्भय सिंह मधु सिंह राजपूत को अपनी फ्रेंड मानते हैं। उनका कहना है कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि एक अच्छे दिल वाली इंसान भी हैं। गौरतलब है कि मधु सिंह राजपूत की फ़िल्म दूल्हा बिकता है, तीन बहुरानियाँ, तेरी दुल्हन सजाऊंगी, गड़बड़ घोटाला सहित कई भोजपुरी फ़िल्में लगातार आने वाली हैं। कुछ फ़िल्मों की लॉक डाउन के बाद वे शूटिंग करने वाली हैं।

Exit mobile version