Banaras Times

खेसारी लंदन के लिए हुए रवाना, पवन सिंह को नहीं मिली जगह

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी यशी फिल्म्स एक बार फिर से लंदन में अपनी एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों को शूटिंग करने के लिए पहुंच गई है। हर बार की तरह इस बार भी यशी फिल्म्स के एमडी और निर्माता अभय सिन्हा ने इंडस्ट्री के सभी दिग्गज अभिनेता अभिनेता को अपने साथ लंदन ले गए है। जिसमें प्रदीप पांडेय चिंटू, रितेश पांडेय, यश मिश्रा, अंकुश राजा सहित कई कलाकार हैं। इस बार यशी फिल्म्स के लंदन शूटिंग शेड्यूल में अभिनेता पवन सिंह को जगह नहीं मिली हैं, वही आज 9 नवंबर को भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव लंदन के लिए रवाना हो रहे हैं। जी हां अपने सही सुना है इस बार अभय सिन्हा कैम्प से पवन सिंह को बाहर कर दिया गया। इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है कि पवन सिंह को दर्शकों द्वारा नकारा जा रहा है। पवन सिंह की हालिया रिलीज फिल्म हमार स्वाभिमान को देशभर में मात्र 4 सिनेमाघरों में ही रिलीज हुई है, जिसमें घोड़ासहन, गया, समस्तीपुर और धनबाद हैं। यह तक पवन सिंह की फिल्म को उनके गृह क्षेत्र आरा में भी जगह नहीं मिल सकी है।
वही हमार स्वभिमान के साथ खेसारी की बोल राधा बोल रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ‘बोल राधा बोल’ 50 सिनेमाघरों में शान से चल रही है। जिसमे मुम्बई के सुपर सिनेमा,बनारस के आनंद मंदिर,पटना के वीणा सिनेमा,मोतिहारी के संगीत सिनेमा,सीतामढ़ी के शंकर सिनेमा,आरा के सपना सिनेमा शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पवन सिंह को लेकर निर्माताओं में भी भय का आतंक है, क्योंकि उनका किसी भी फिल्म निर्माता के साथ में कोई तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। इस समय वे अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी परेशान चल रहे हैं, जिसका असर उनके काम पर बखूबी दिखाई दे रहा है। वही खेसारी अपने हरफनमौला अंदाज से सभी का दिल जीतते हुए लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं। वही सूत्रों से ये भी पता चला है कि पवन सिंह की एक्स यानी कि अक्षरा सिंह भी लंदन के लिए रवाना होने वाली है।

Exit mobile version